UTTARAKHAND

ऋषि गंगा आपदा: तपोवन टनल से मिला बिना सिर का कंकाल, जल प्रलय में लापता हो गए थे 206 लोग

ऋषि गंगा आपदा के डेढ़ साल बाद भी लोगों के शव मिलने का सिलसिला जारी है.इसी कड़ी में तपोवन स्थित इंटर टनल में आज एक मानव अंग बरामद हुआ है.

संपूर्ण उत्तराखंड को झकझोर देने वाली ऋषि गंगा आपदा के डेढ़ साल बाद भी लोगों के शव मिलने का सिलसिला जारी है.इसी कड़ी में तपोवन स्थित इंटर टनल में आज एक मानव अंग बरामद हुआ है. मानव अंग को टनल से बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. एचसीसी कंपनी के एडमिन मैनेजर अंबा दत्त भट्ट ने बताया कि तपोवन स्थित ईंटेक टनल में रैणी आपदा से संबंधित एक मानव अवशेष बरामद हुआ है.इस सूचना पर पुलिस कर्मी टनल के पास पहुंचे तो टनल के मुहाने से लगभग 600 मीटर अंदर एक मानव शव अवशेष बरामद हुआ, जिसे वहां पर सफाई कार्य कर रहे कर्मियों की सहायता से बाहर निकलवाया गया।

यह भी पढ़ें -  दुःखद खबर: गढ़वाल राइफल का वीर सपूत शहीद, उत्तराखंड में शोक की लहर

बता दें की मानव शव अवशेष के शरीर पर सिर्फ एक भूरे रंग की फटी जैकेट है.मौके पर उपस्थित कंपनी के कर्मियों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया.किंतु शिनाख्त नहीं हो पाई है.शिनाख्त के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा.गौर हो कि बीते साल यानी 7 फरवरी 2021 को चमोली के तपोवन क्षेत्र में रैणी गांव के पास ऋषिगंगा में आए जल सैलाब से भारी तबाही  मची थी. जिसकी चपेट में आने से ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना और एनटीपीसी जलविद्युत परियोजनामें कार्यरत 204 लोगों की मौत हो गई थी. अभी भी कई लोग लापता चल रहे हैं. इस तबाही का जख्म अभी भी नहीं भर पाया है.

Back to top button