CRIMEUTTARAKHAND

नकल माफियों पर नकेल कसने और अवैध संपत्ति पर एक्शन लेने के सीएम धामी ने दिया आदेश

UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस पूरे नकल नेटवर्क के बड़े माफिया अब पुलिस गिरफ्त में हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था. इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर आज थाना रायपुर पर 21 अभियुक्त पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणो की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी. आपको बता दें कि UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस अब तक 32 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस पूरे नकल नेटवर्क के बड़े माफिया अब पुलिस गिरफ्त में हैं. हालांकि एसटीएफ की दबिश अब भी जारी है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार के इस होटल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार कॉलगर्ल समेत सात गिरफ्तार
Back to top button