UTTARAKHAND

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा,अनियंत्रित ट्रैवलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत

हैड़ाखान रोड पर ट्रैवलर और स्कूटी के बीच जोरदार भिडंत हो गई. जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए.

उत्तराखंड में आये दिन कहीं न कहीं दर्दनाक सड़क होते रहते है इन हादसों में न जाने कितने बेक़सूर लोग अपनी जान गवाते हैं. आज ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे की खबर उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहाँ एक ट्रैवलर बस तथा स्कूटी के बीच टक्कर हो गयी और स्कूटी खाई में जा गिरी. इस हादसे में स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रेणु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार दरोगा व दो सिपाहियों की हालत गंभीर बताई जा रही है.एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक रेणु के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.उसके स्वजनों को सूचना दी जा रही है.

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम ट्रेंपो ट्रेवलर हैड़ाखान स्थित स्यूड़ा गजार से 14 बारातियों को लेकर गौलापार दौलीखत्ता की ओर लौट रहा था.काठगोदाम थाने से करीब चार किमी ऊपर हैड़ाखान रोड पर उसके ब्रेक फेल हो गए.चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया.इसी बीच सामने आई एक स्कूटी और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.इसके बाद ट्रेंपो ट्रेवलर करीब 20 फिट गहरी खाई में गिर गया.एक पेड़ से टकराकर रुक गया.दोपहिया और बारातियों के वाहन की टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूटी सवार आरपीएफ के कांस्टेबल कमलेश और महिला कांस्टेबल रेनू भी खाई में जा गिरे.स्कूटी सवार आरपीएफ की महिला जवान रेणु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा आरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.वही ट्रैवलर में सवार 14 बारातियों में से 5 बाराती भी घायल हो गए जिनको उपचार हेतु सुशीला तिवारी में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें -  यूपीसीएल ने अफसरों से मांगी सरकारी विभागों से वसूली की रिपोर्ट, दो दिन का दिया गया समय
Back to top button