UTTARAKHAND

उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान महिला सुरक्षा में नवाचार के लिए SKOCH अवार्ड 2024 ऑपरेशन पिंक – सुरक्षित समाज की दिशा में प्रभावी पहल

उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान

महिला सुरक्षा में नवाचार के लिए SKOCH अवार्ड 2024

ऑपरेशन पिंक – सुरक्षित समाज की दिशा में प्रभावी पहल

SKOCH अवार्ड – भारत का सर्वोच्च स्वतंत्र नागरिक सम्मान

उत्तराखंड पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार और प्रभावी कार्य प्रणाली के लिए श्रीमती श्वेता चौबे (IPS), सेनानायक, IRB द्वितीय, देहरादून को प्रतिष्ठित SKOCH अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।

जनपद पौड़ी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने ऑपरेशन पिंक की संकल्पना एवं सफल क्रियान्वयन किया। इस अभियान के तहत:
▪️ 10,000 से अधिक बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता व POCSO एक्ट की जानकारी मिली।
▪️100 से अधिक शिक्षण संस्थानों में पिंक यूनिट टीमों ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी सुरक्षा की भावना को मजबूत किया।
▪️ स्कूल-कॉलेज परिसरों में शांति व्यवस्था और मनचले तत्वों पर सख्त नजर।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: होली के रंगों को बदरंग करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन, CM ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

SKOCH फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने सुशासन, प्रशासन, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार और प्रभावशाली कार्य किए हैं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रीमती श्वेता चौबे को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Back to top button