UTTARAKHAND

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-शांति की कामना की

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  देश दुनिया में अलग पहचान रखते हैं उत्तराखंड के पारम्परिक वेशभूषा
Back to top button