UTTARAKHAND

CM पुष्‍कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 1550 पदों पर जल्द होगी भर्ती

उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की.

उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की. इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी जनपदीय पुलिस, आरक्षी पीएसी/आईआरबी तथा फायरमैन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. सीएम ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी. इसे लेकर सरकार सख्त है. उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ है. किसी भी युवा के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी.

यह भी पढ़ें -  देशभर में बीते 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 752 नए केस, 4 की मौत.. एक्टिव मामले 3 हजार के पार

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे. मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी, पीएसी, आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी. पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए. एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई. जांच के बाद आरोपित इस टाइम जेल में बंद हैं.

Back to top button