UTTARAKHAND

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सभी विधायकों को पहना दे पुलिस की वर्दी- सुनिए कांग्रेस विधायक का बयान

देहरादून।

खनन मामले में कांग्रेस विधायक का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला

कहा- अपने सभी विधायकों को पहना दें पुलिस की वर्दी, करदे तैनात

विकास नगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बीते दिनों मौके पर जाकर एक अवैध खनन के ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा और पुलिस को सूचना दई। पुलिस के देरी से पहुंचने पर विधायक ने कड़ी फटकार लगाई। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया का सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारे विधायक ने सही किय। महेंद्र भट्ट ने कहा था कि वह सभी विधायकों से कहेंगे कि अगर क्षेत्र में कुछ भी गलत हो रहा हो तो वह उस पर कार्रवाई करें। महेंद्र भट्ट के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महेंद्र भट्ट को अभी अपने सभी विधायकों को पुलिस की वर्दी पहना कर तैनात कर देना चाहिए।

प्रीतम सिंह, चकराता विधायक, कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: लिव-इन पार्टनर ने की प्रेमिका के बेटे की हत्या, सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंका शव
Back to top button