UTTARAKHAND

उत्तराखंड: मामी से अवैध संबंधों के चलते भांजे ने खेला खूनी खेल, मामा को दी रूह कंपाने वाली मौत

मामी से अवैध संबंधों के चलते सगे भांजे ने ही अपने मामा की बेरहमी से हत्या कर दी

उत्तराखंड के काशीपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहाँ  मामी से अवैध संबंधों के चलते सगे भांजे ने ही अपने मामा की बेरहमी से हत्या कर दी एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा  करते हुई बताया की 20 मई की शाम बृजमोहन घर के पास लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं आया। घंटों तक ब्रजमोहन पानी लेकर वापस घर नहीं लौटा. तब उसकी पत्नी और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तलाश करते वक्त गांव में लगे सार्वजनिक फ्रीजर से करीब 500 मीटर दूर बृजमोहन को पड़ा देख उसके परिजन हैरत में पड़ गए. जब परिजनों ने पास जाकर देखा तो ब्रजमोहन खून से लथपथ था. बोतल का बैग खून से सना था और आधा पानी की बोतले खाली पड़ी हुई थीं. तब परिजन आनन-फानन में उसे चिकित्सालय ले गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. मृतक ब्रजमोहन के सिर के पीछे के बाएं तरफ के चोट के गहरे निशान के आधार पर हत्या की बात कहते हुए मृतक के बड़े भाई बुद्ध सिंह ने तहरीर दी. उसने भांजे सौरभ के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी. पुलिस और एसओजी की टीम ने सौरभ को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया। सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसके मामा ने मेरठ निवासी प्रीति कौर उर्फ लाडो से लव मैरिज की थी. शादी के बाद मामा शराब पीकर मामी को पीटता था. इसी बीच उसकी मामी से नजदीकियां बढ़ी और उनके बीच अवैध संबंध हो गए थे. कुछ दिनों बाद उनके मामा को इस अवैध संबंध का पता चल गया तो उन्होंने मामी की खूब पिटाई कर दी. आगे पढ़िए-

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, लोकायुक्त की नियुक्ति के दिए आदेश

इसके बाद दोनों चोरी छुपे लगातार मिलते रहते थे और उसकी मामी ने पति से पीछा छुड़ाने के लिए बीते 10 दिन पूर्व दोनों ने मिलकर बृजमोहन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. जिसके तहत योजना पर अमल करते हुए सौरभ ने मामा बृजमोहन को फोन करके शराब पीने के लिए बुलाया. शराब पीने के बाद जब ब्रजमोहन काफी नशे में हो गया. जिसके बाद सौरभ ने मौका पाकर पास में पड़े पत्थरों से उसके सिर पर प्रहार कर बेहोश कर दिया और अपना लोअर खोलकर गला घोंटकर हत्या कर दी. सौरभ द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने बृजमोहन की पत्नी प्रीति कौर उर्फ लाडो को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, कपड़े, शराब पीने में इस्तेमाल गिलास, बोतल भी बरामद कर ली है. वहीं तत्परता से पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच करते हुए दो दिन के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा किया है. इसके लिए काशीपुर की पुलिस टीम, एसओजी टीम और सीओ काशीपुर ने पूरी कोशिश की. जिसके लिए उन्हें पांच हजार रुपए का इनाम दिया गया. 

Back to top button