UTTARAKHAND

उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे राज्य आंदोलनकारी

धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है, जिसके तहत राज्य आंदोलनकारी अब उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिए जाने के बाद धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है, जिसके तहत राज्य आंदोलनकारी अब उत्तराखंड परिवहन निगम के सभी श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को वैसे तो पहले भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने के प्रावधान था, लेकिन वो साधारण बसों में थे. इसी वजह से कई बार परिचालक और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी का विवाद हो जाता था. वहीं, अब धामी सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में मुफ्त यात्रा करने का तोहफा दिया है. यानी अब से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों, उत्तराखंड परिवहन निगम की एसी और वोल्वो बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते है.

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा करने का आदेश भी जारी कर दिया. हालांकि, आंदोलनकारियों को नि:शुल्क सुविधा का लाभ सिर्फ उत्तराखंड राज्य के भीतर सफर करने पर ही मिलेगी. उत्तराखंड सरकार की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं और त्योहार पर तमाम विशिष्ट श्रेणी में परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है, जिसका भुगतान राज्य सरकार खुद करती है. ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक केपी सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को न सिर्फ निगम की साधारण बसों में बल्कि वोल्वो और वातानुकूलित बसों में भी नि:शुल्क की यात्रा की सुविधा दी जाएगी. हालांकि, नि:शुल्क यात्रा का लाभ सिर्फ राज्य के भीतर मिलेगा. ऐसे में जो भी परिचालक इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आईआईटी के दो छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Back to top button