UTTARAKHAND

उत्तराखंड: पिता की अंत्येष्टि के दौरान चिता की आग भड़कने से मृतक के बेटे समेत दो युवक झुलसे

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर पिता की अंत्येष्टि के दौरान मृतक के बेटे सहित दो लोग झुलस गए.

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा-मंदाकिनी के संगम पर पिता की अंत्येष्टि के दौरान मृतक के बेटे सहित दो लोग झुलस गए. दोनों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया जहां से मृतक के बेटे को हायर सेंटर रेफर किया गया. हालांकि उसकी हालत अब ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया है.  अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ढुंग-जरम्वाड़ गांव निवासी बचन सिंह नेगी का बीते रविवार को निधन हो गया था. सोमवार को परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से अलकनंदा-मंदाकिनी नदी किनारे उनकी अंत्येष्टि की. 

चिता पर ज्वलनशील पदार्थ डालते समय आग की लपटें अचानक तेज हो गईं जिसकी चपेट में मृतक बेटा वीरपाल नेगी (22) व अन्य ग्रामीण पंकज नेगी झुलस गए. मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों द्वारा दोनों युवकों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद मृतक के बेटे को बेस अस्पताल रेफर किया गया. प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव गैरोला ने बताया कि पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई थी. उधर, बेस अस्पताल से देर शाम को वीरपाल को भी उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा सीट से CM पुष्कर सिंह धामी पीछे, लालकुआं से हरीश रावत भी पिछड़े
Back to top button