UTTARAKHAND

स्पोर्टस लिगेसी प्लान को अंतिम रूप, 2036 ओलंपिक के लिए एथलीट तैयार करने के निर्देश- खेल मंत्री

देहरादून।

खेल मंत्री ने लिगेसी प्लान को दिया बैठक में अंतिम रूप

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को 2036 ओलंपिक के लिए अभी से प्रदेश के एथलीट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में स्पोर्टस लिगेसी प्लान को अंतिम रूप दिया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित सभागार में आयोजित बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि लिगेसी प्लान को इस तरह से तैयार करना है जिससे हम 10 साल बाद के लक्ष्यों पर अभी से काम करना शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि 2036 के ओलंपिक में प्रदेश से 30 से 40 खिलाड़ी शामिल हो, इसकी तैयारी अभी से करनी होगी। इसके अलावा उन्होंने अगले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को टॉप फाइव में पहुंचाने के लिए भी खिलाड़ियों को तैयारी करने के निर्देश दिए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बैठक के बाद बताया कि हम लिगेसी प्लान में जो 23 खेल अकादमी बनाने जा रहे हैं, उनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र रखने वाले कोच अप्वॉइंट किये जाएंगे। इसके अलावा सहायक कोच भी होंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन सभी अकादमियों की देखरेख संचालन के लिए एक हाई पावर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ उत्तराखंड का गठन किया जा रहा है, जिसके मुखिया मुख्यमंत्री होंगे। इसमें कई विभागों के सचिव भी सदस्य होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा जगत के लोगों को भी इसमें रखा जाएगा- रेखा आर्य , खेल मंत्री , उत्तराखंड सरकार

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कहर बनकर टूटी आसमानी आफत, एम्स ऋषिकेश का इमरजेंसी वार्ड भी पानी-पानी
Back to top button