UTTARAKHAND

उत्तराखंड में इन 4 जिलों में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की चेतावनी, प्रशासन मुस्तैद

चेतावनी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाको के लिए है. चेतावनी के तहत इन जिलों में NDRF, SDRF, DM और SP को अलर्ट किया गया है.

उत्तराखंड के चार जिलों में अगले 24 घंटों के लिए बर्फीले तूफान (एवलॉन्च) की चेतावनी जारी की गई. ये चेतावनी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाको के लिए है. चेतावनी के तहत इन जिलों में NDRF, SDRF, DM और SP को अलर्ट किया गया है. केदार घाटी में 29 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. यात्रा पर आए भक्तों को टूरिजम विभाग की ओर से SMS के जरिए अलर्ट की जानकारी दी जा रही है. बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में मात्र दो दिन का समय बचे हैं, लेकिन धाम को जाने वाला आस्था पथ अभी तक यात्रा के लिए तैयार नहीं हो पाया है. वहीं उत्तराखंड पुलिस ने ट्रेकिंग भी रोकने को कहा है.

यह भी पढ़ें -  भारत सरकार की निशुल्क खाद्यान्न योजना में गलत तरीके से अपात्र ले रहे थे राशन,अब डीएसओ और नगर पालिका की टीमें कर रही राशन कार्ड का सत्यापन
Back to top button