UTTARAKHAND
Trending

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, पार्टी ने जनता से किये ये बड़े वादे

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पार्टी ने दावा किया है कि उनकी सरकार बनने के बाद सारे वादे पूरे किए जाएंगे.

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में पहली बार चुनाव लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. आपको बता दें की पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आप के प्रदेश कार्यालय में इसे जारी किया. उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र की अगर एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया गया तो उत्तराखंड की जनता ‘आप’ पर मुकदमा कर सकती है. इसके लिए कर्नल अजय कोठियाल ने एफिडेबिट दिया है. इसके साथ ही आप नेता कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री से घोषणा पत्र जारी किया. घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाएंगे. वहीं छह नए जिले बनाने की बात भी कही गई है. बता दें की आम आदमी पार्टी के वचन पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल हैं.

ये हैं केजरीवाल की प्रमुख गारंटी-

  • भ्रष्टाचार-मुक्त उत्तराखंड बनाएंगे, उत्तराखंड का बजट पांच साल में दुगना करेंगे (1 लाख करोड़ से ज़्यादा)
  • हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर 24 घंटे बिजली.
  • हर घर को रोजगार, तब तक हर महीने पांच.
  • 18 साल से ऊपर हर महिला को हर महीने एक हजार.
  • हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा दिलाएंगे, उत्तराखंड से भी सरकारी स्कूल से बच्चे आइआइटी और एम्स में पढ़ने जाएंगे.
  • हर गाांव मे मिलेगा मुफ्त और बेहतरीन इलाज.
  • हर गांव तक सड़कें बनवाएंगे.
  • बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराएंगे और उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे.
  • शहीद सैनिक (सेना, अर्धसैनिक बल, बार्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स, उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी के जवान) के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि.
  • पूर्व सैनिकों को सरकारी रोजगार.

ये हैं घोषणा पत्र के खास मुद्दे-

  • गैरसैण को बनाएंगे स्थायी राजधानी और परिसम्पत्तियों पर उत्तराखंड का हक.
  • छह नए जिलों का गठन किया जाएगा. (काशीपुर, रूड़की, कोटद्वार, डीडीहाट, रानीखेत और यमुनोत्री)
  • उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून लागू किया जाएगा.
  • पर्वतीय क्षेत्र में पलायन रोकने के लिए उत्तराखंडियत पेंशन लागू की जाएगी.
  • शिक्षा का बजट बढ़ा के राज्य के कुल बजट का 25% किया जाएगा.
  • पुलिस कर्मियों को रु 4600 ग्रेड पे.
  • ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की जाएगी.
  • उपनल, पीआरडी व अन्य संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा.
  • आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सारी सरकारी सुविधाएं आपको घर बैठे मिलेंगी.
  • महिला कल्याण की दिशा में सतत प्रयासों के लिए अलग महिला बजट जारी किया जाएगा.
  • सेना में भर्ती की ट्रेनिंग देने के लिए जनरल बिपिन रावत आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टिट्यूट का निर्माण होगा.
  • गेहूं- धान रु 2500 में और गन्ना रु 400 की दर से खरीदा जाएगा.
  • राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हीगी.
  • उत्तराखंड में स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी का निर्माण होगा.
  • उत्तरखंड राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर प्रदेश में शीतकालीन ओलंपिक के नियोजन का प्रयास किया जाएगा.
  • गढ़वाली-कुमाऊंनी-जौनसारी अकादमी का निर्माण किया जाएगा.
  • उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म, मेडिकल और वैलनेस टूरिज्म का हब बनाया जाएगा.
  • पर्वतीय क्षेत्र में एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध की जाएगी.
  • तीर्थ पुरोहितों के लिए विशेष पेंशन और पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा.
  • मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानपूर्ण जीवन जीने के लिए मालिकाना हक दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ की शोभा कोहली को दें बधाई.. नेशनल लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, बढ़ाया प्रदेश का मान

आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने कहा कि आप के घोषणा पत्र का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी. घोषणा पत्र में गारंटी के साथ ही उत्तराखंड के जल, जंगल समेत कई मुद्दों को लेकर आप अपना विजन जनता के सामने रखा गया है.

Back to top button