UTTARAKHAND

दिल्ली की यह जीत जनता के प्रति सुशासन की विचारधारा की जीत है : कुसुम कण्डवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज परिणाम जारी हो गए हैं और भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में विजय हासिल की है। दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार व केजरीवाल के झूठों के खिलाफ वोट किया है। जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को स्वच्छ और विकसित दिल्ली बनाने के लिए सबसे मजबूत सरकार के रूप में चुना है।

उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की समर्पित पार्टी पदाधिकारियों, समस्त कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में दिल्लीवासियों ने भाजपा की विचारधारा को स्वीकार करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नीति, रीति और कार्य शैली को पसंद किया है, यह जीत जनता के प्रति सुशासन की विचारधारा की जीत है। जनता दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहती थी और उन्होंने डबल इंजन की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला का किया शुभारंभ-ग्रामीण उद्यमिता को मिला नया प्रोत्साहन
Back to top button