UTTARAKHAND

उत्तराखंड के शतरंज खिलाड़ी सक्षम रौतेला को USA से मिली स्कॉलरशिप, अब इस यूनिवर्सिटी में करेंगे पढ़ाई

उत्तराखंड के पहले इंटरनेशनल शतरंज खिलाड़ी सक्षम रौतेला को अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप मिली है. अब सक्षम टेक्सास यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करेंगे.

उत्तराखंड की होनहार युवा  हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे  हैं। देश-विदेश में उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे  हैं. वहीं अब उत्तराखंड के पहले इंटरनेशनल शतरंज खिलाड़ी सक्षम रौतेला को अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप मिली है. अब सक्षम टेक्सास यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करेंगे. साथ ही वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शतरंज के गुर भी सिखाएंगे. आपको बता दें  की टेक्सास यूनिवर्सिटी ने विश्व के पांच छात्रों को यह स्कॉलरशिप प्रदान की है.आपको बता दें की सक्षम उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं सक्षम रौतेला ने साल 2012-13 से शतरंज खेलना शुरू किया. 

इस दौरान सक्षम ने विभिन्न मंचों से देश और उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया. सक्षम फरवरी 2020 में उत्तराखंड के पहले शतरंज इंटरनेशनल मास्टर बने. विश्व शतरंज संस्था फीडे ने उन्हें इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) के खिताब से नवाजा गया है टेक्सास यूनिवर्सिटी सक्षम समेत अन्यों की पढ़ाई का खर्चा उठाने के साथ ही उन्हें 24 लाख रुपए सालाना की छात्रवृत्ति भी देगी. वहीं, सक्षम के पिता बालम रौतेला और मां किरन रौतेला अपने बेटे की प्रतिभा से काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल हमारी नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और बागेश्वर के लोगों की है. 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड सरकार चारधाम यात्रा 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
Back to top button