UTTARAKHAND

भाजपा विधायक की शानदार पहल, गरीब लोगों के विवाह का जिम्मा अपने कंधो पर उठाया

देहरादून।

बीजेपी विधायक की अच्छी पहल, गरीब लोगों के विवाह का उठाया जिम्मा

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा से विधायक फकीर राम टम्टा ने एक अच्छी पहल शुरू की है

विधायक टम्टा ने गरीब लोगों के विवाह का जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग सामूहिक विवाह करना चाहते है। उनके लिए उन्होंने लोन के पैसों से होटल बनाया है जिसमें बारात हाल भी मौजूद है। बताया कि इसके लिए उनको उनके कैंप कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा और जिस दिन विवाह की तारीख सुनिश्चित होगी उस दिन उनका विवाह संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के बाहर के लोग भी अपना विवाह कर सकते हैं बशर्त उसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन की भी कोई फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि 2018 में उन्होंने इस होटल के लिए लोन लिया था जो 2021 में पास हुआ जिससे उन्होंने आठ कमरे का होटल और एक विवाह हॉल बनाया है। अब वह इसके जरिए गरीबों की मदद करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 196 करोड़ की धनराशि

फकीर राम टम्टा, बीजेपी विधायक, गंगोलीहाट

Back to top button