UTTARAKHAND

गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो..दो युवकों की मौत

दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है यहाँ शनिवार देर रात एक स्‍कॉर्पियो खाई में गिर गई.

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. दर्दनाक सड़क दुर्घटना की एक ऐसी ही खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है यहाँ शनिवार देर रात एक स्‍कॉर्पियो खाई में गिर गई. दुर्घटना में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक उत्तरकाशी के रहने वाले हैं. रविवार की सुबह लोगों ने स्कॉर्पियो पलटी देखी तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद दोनों कार सवारों के शव खाई से निकाले गए. मृतकों की पहचान अखिल बिष्ट (28 वर्ष) पुत्र सुरेश बिष्ट और अंकित रावत (27 वर्ष) पुत्र बलबीर रावत के रूप में की गई. दोनों मृतक उत्तरकाशी के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CM धामी ने किया स्वागत
Back to top button