UTTARAKHAND

उत्तराखंड के जीतेन्द्र को बधाई..भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा

नैनीताल निवासी जीतेन्द्र सिंह जलाल चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पगबाधा पार कर बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में शामिल हो गए हैं.

उत्तराखंड के वीर सपूतों में देश सेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ है. भारतीय सेना में न जाने कितने ऐसे वीर हैं, जो कि उत्तराखंड से हैं. आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं. जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के गरमपानी क्षेत्र के धनियाकोट गांव निवासी जीतेन्द्र सिंह जलाल, जो बीते दिनों ओटीए चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पगबाधा पार कर बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में शामिल हो गए हैं. जीतेन्द्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है.

एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले जीतेन्द्र ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी से प्राप्त करने के उपरांत एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से स्नातक की डिग्री हासिल की है. उनके पिता बीरेंद्र सिंह जलाल जहां भारतीय सेना की 8 कुमाऊं रेजिमेंट से नायब सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं तथा वर्तमान में डीएससी (रक्षा एवं सुरक्षा कोर) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं. चेन्नई में पासिंग आउट परेड के दौरान सम्मिलित हुए जीतेंद्र के माता-पिता ने स्वयं बेटे के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें भारतीय सेना को समर्पित किया. भास्कर ने बताया कि जीतेन्द्र ने अपनी कड़ी मेहनत से यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है. जीतेन्द्र बचपन से ही देश सेवा के जरिए अपने परिवार के साथ ही समूचे प्रदेश का नाम भी रोशन करना चाहता है.

यह भी पढ़ें -  Indian Oil Corporation Limited as the State Level Coordinator for SAKSHAM 2024-25 in Uttarakhand, organized the Valedictory Function at Indian Institute of Petroleum Dehradun
Back to top button