उत्तराखंड

सड़क पर चोटिल लड़कों को देख CM धामी ने रुकवाया अपना काफिला, जनता से की ये अपील

सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना काफिला रुकवाकर वह गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क किनारे खड़े युवकों के पास पहुंचे.इस दौरान यहां भारी भीड़ लग गई

आज भी इस दुनिया में इंसानियत कायम है इसका जीता जाता उदाहरण बीच-बीच में हमको मिल ही जाता है.वहीं सड़क पर चोटिल लड़कों को देख सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना काफिला रुकवाकर वह गाड़ी से नीचे उतरे और सड़क किनारे खड़े युवकों के पास पहुंचे. इस दौरान यहां भारी भीड़ लग गई. युवकों ने बच्चों को तुरंत अस्पताल भिजवाया.

जी हां, CM  धामी की फ्लीट वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी चौक के समीप स्कूटी पर संवार दो युवकों को स्कूटी से गिरते देखा.मुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाकर दोनों युवकों हालचाल जाना, युवकों को मामूली चोट आई थी.मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि युवकों को शीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध जाए.मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहनों में यात्रा करते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा से चुनाव हारे CM पुष्कर सिंह धामी
Back to top button