उत्तराखंड

खेल मंत्री ने 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, विभिन्न राज्यों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल

देहरादून।

जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स: रेखा आर्या

खेल मंत्री ने किया 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन

विभिन्न राज्यों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी हो रहे शामिल

खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की और से आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 300 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम सभी को स्पोर्ट्स को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने जीवन में एक स्पोर्ट्स कार्ड बना लेते हैं तो हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड जैसे तमाम हेल्थ इंश्योरेंस कार्डों की जरूरत कम से कम पड़ेगी। खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स कार्ड से उनका अर्थ यह है कि अपने दिनचर्या में रोजाना कम से कम 1 घंटा किसी एक फील्ड गेम को देना शुरू करें। खेल मंत्री ने कहा कि ताइक्वांडो जैसा खेल लड़कियों के कैरियर और स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आत्मरक्षा के लिए भी जरूरी है।

रेखा आर्या ने कहा कि ताइक्वांडो में 38 राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था और धीरे-धीरे उत्तराखंड इस खेल का हब बनता जा रहा है। आयोजक संगठन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि खेल हमें टीम भावना सिखाते हैं इसलिए हर युवा को किसी न किसी खेल से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के ताइक्वांडो टीमों ने कई हैरान करने वाले कर्तव्य भी दिखाएं। खेल मंत्री रेखा आर्या और भगत सिंह कोश्यारी ने इसके पहले प्रतियोगिता की टीशर्ट का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उद्योगपति एस फारूक, जावेद खान, हिना हबीब व खिलाडी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से जीतीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button