UTTARAKHAND

उत्तराखंड से दुःखद खबर, यहाँ करंट लगने से मां और 1 साल की मासूम बेटी की मौत..परिवार में मचा कोहराम

पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मृत्यु हो गई.

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद ही दुःखद खबर सामने आ रही है  जहां करंट लगने से मां और उसकी एक साल की मासूम बेटी बुरी तरह झुलस पड़ी. अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी (24 वर्ष) पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी.

अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आने से विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई. चिकित्सालय ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. वहीं ग्राम प्रधान पूनम देवी और पूर्व प्रधान युद्घवीर सिंह नेगी ने बताया कि विद्या देवी के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है. साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है. इस घटना से गांव में भी मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें -  CBSE Board 12th Result 2023 OUT: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट हुए घोषित, यहां करें चेक
Back to top button