SPORTSUTTARAKHAND

राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आज टनकपुर में सीएम धामी ने मलखंब प्रतियोगिता का किया अवलोकन, साथ ही खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत चकरपुर, टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मलखंब प्रतियोगिता का अवलोकन कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है की पहली बार देवभूमि में मलखंब और योग को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने की शुरुआत की गई है। खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए शीघ्र ही चकरपुर स्टेडियम में बोर्डिंग बॉक्सिंग अकादमी का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिली है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान जिस प्रकार के खेल अवस्थापना को प्रदेश में विकसित किया गया है वह आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयारी के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: डॉक्टर से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला निकला 10 साल का बच्चा, जानिए क्या है पूरा मामला

Back to top button