CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड से शर्मनाक खबर: 5 साल की मासूम को किशोर ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी की तलाश जारी

सिडकुल क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया. मासूम की तबियत बिगड़ने पर वारदात का पता चला.

हरिद्वार से शर्मनाक मामला सामने आया है. सिडकुल क्षेत्र में पांच साल की मासूम के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म कर दिया. मासूम की तबियत बिगड़ने पर वारदात का पता चला. इसके बाद स्वजन ने पुलिस को शिकायत की. आरोपित और पीड़ित दोनों का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उन्नाव व गोंडा जिले के रहने वाले दो परिवार सिडकुल क्षेत्र में आस-पास रहते हैं. दोनों परिवारों के मुखिया सिडकुल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं. शुक्रवार को एक परिवार की पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी.

आरोप है कि तभी गोंडा उप्र के रहने वाले दूसरे परिवार का 15 साल का किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बदहवास हालत में मासूम अपने घर पहुंची. उसकी तबियत बिगड़ती देख उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने बच्ची के साथ हुई घटना की पुष्टि की. इसके बाद स्वजन आरोपित किशोर के घर पहुंचे और उसके स्वजन को खरी खोटी सुनाई. साथ ही पुलिस को वारदात की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किशोर फरार हो गया. सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा. उसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ हाईवे तीन दिन के लिए बंद, जगह-जगह फंसे यात्री
Back to top button