UTTARAKHAND

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 22 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने 22 मई से 25 मई तक राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ,ओलावृष्टि और तेज झक्कड़ हवाएं चलने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 22 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. 

शेष जनपदों में मौसम शुष्क रह सकता है. 23 मई को राज्य के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदारदार हवाएं चलने अंधड़ ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 24 और 25 मई को राज्य के अधिकांश पहाड़ी जनपदों में गरज- चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि के आसार हैं. मैदानी इलाकों में 50 से 60 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में यहां अज्ञात बीमारी के चलते 2 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
Back to top button