UTTARAKHAND

कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी किया बड़े नेताओं को पत्र अपनी बात एवं संगठन हित में अपने सुझाव पार्टी के उचित फोरम में ही रखें

कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागणों, प्रदेश, जिला, ब्लाक, नगर कांग्रेस के साथियों से विनम्र निवेदन है कि अपनी बात एवं संगठन हित में अपने सुझाव पार्टी के उचित फोरम में ही रखें।

वर्तमान में देखा जा रहा है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ साथियों द्वारा अपनी बात एवं सुझाव पार्टी के उचित फोरम में रखने की बजाय इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक बयानबाजी एवं टिप्पणियों के माध्यम से रखी जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ साथियों की इस प्रकार की सार्वजनिक बयानबाजी एवं टिप्पणियों से पार्टी को नुकसान हो रहा है तथा संगठन की छबि तथा भविष्य की संभावनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है जो कि पार्टी हित में उचित नहीं है।

Back to top button