UTTARAKHAND

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक सांस्कृतिक समागम प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर आज संगम में आस्था की डुबकी लगाई। प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर पीएम मोदी ने सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करते हुए डुबकी लगाई। पीएम मोदी हमेशा से ही भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करते आ रहे हैं। धर्म के नैतिक मूल्यों के ध्वज पताका को फहराते हुए यह महाकुंभ वसुदेव कुटुंबकम की भावना को भी बल दे रहा है। पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम कर डुबकी लगाई।

यह भी पढ़ें -  भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में तथा देश के समस्त वर्गों के हितों में सहयोगी होगा बजट 2025 : कुसुम कण्डवाल
Back to top button