UTTARAKHAND

उत्तराखंड: लिटिल धामी का बड़ा धमाल, राज्य रोलर स्केटिंग चैंपिंयनशिप में जीता स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के छोटे बेटे प्रभाकर धामी ने अपने स्केटिंग के खेल कौशल से विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर अपने नाम प्रभाकर के अनुरूप छोटी सी आयु में प्रसिद्धि प्राप्त की है. प्रभाकर के स्केटिंग की खास बात ये है कि उन्होंने इसे सीखने के लिए किसी कोच की मदद नहीं ली बल्कि स्वयं ही अपने दैनिक प्रयास के माध्यम से स्केटिंग के गुर सीखे. कुछ दिन पूर्व प्रभाकर ने टोन्सब्रिज पब्लिक स्कूल में आयोजित 21वीं उत्तराखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चौंपियनशिप में भी अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया. प्रभाकर की मां गीता धामी ने बताया कि प्रभाकर को बचपन से ही स्केटिंग का शौक था, अक्सर स्कूल से आकर स्केटिंग खेलने की जिद और इस खेल के प्रति ललक से आज प्रभाकर के हौसले को और अधिक मजबूती मिलेगी. प्रभाकर की स्केटिंग खेल कौशल से लगता है कि आगे आने वाले समय में अवश्य वह इसके माध्यम से देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 1903 की अंग्रेजो के समय की जेल को ध्वस्त करने की तैयारी, सुल्ताना डाकू था कभी यहां का कैदी
Back to top button