UTTARAKHAND

आपदा प्रभावितों की मदद को आगे आया उत्तरांचल ग्रामीण बैंक, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹35.49 लाख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ₹ 35,49,371 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावितों की सहायता एवं पुनर्निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा  समाज के सभी वर्गों द्वारा किया गया सहयोग अत्यंत सराहनीय है और इससे पीड़ितों को राहत प्रदान करने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन  हरिहर पटनायक,  राजीव प्रकाश, सुश्री भारती नौडियाल ,  हरीश कण्डारी, महिपाल डसीला मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  आरटीई की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण शुरू तीन से 25 मार्च तक अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
Back to top button