SPORTSUTTARAKHAND

सीएम धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों  के साथ भोजन भी किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर 38 वे राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ले कम धामी ने भोजन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद खिलाड़ियों के साथ भोजन भी किया । इस अवसर पर सीएम धामी ने अनेक राज्यों के खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धक भी किया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा खिलाडियों और आंगतुको को हर संभव सुविधा प्रदान की जा रही है। हमारा प्रयास है कि देशभर के सभी खिलाड़ी देव भूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं।

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने वुशु स्पर्धा में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। राज्य ने एक स्वर्ण तीन रजत और आठ कास्य पदक जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आज स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन भी किया। वुशु स्पर्धा में राज्य की ज्योति वर्मा ने कास्य पदक जीतकर पहला पदक दिलाया था। जिसके बाद अचोम तपस के स्वर्ण पदक से खिलाड़ियों का मनोबल और बड़ा। इलाबाम इटली चानू फैब्रिस देवी और हर्षित शर्मा ने रजत पदक जीतकर राज्य को राष्ट्रीय प्रदक तालिका में मजबूत स्थान दिलाया है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सरकार के खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित हो गयी।

यह भी पढ़ें -  ट्रांसपोर्ट नगर में एमडीडीए-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया
Back to top button