UTTARAKHAND

गढ़वाल में दर्दनाक हादसा..अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होग खाई में जा गिरा. जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई.

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होग खाई में जा गिरा. जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.  बताया जा रहा है कि वाहन में दो लोग सवार थे.  चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने वाहन को काटकर घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला. बताया कि हादसे में वाहन चालक श्रीनगर निवासी देवेंद्र सिंह (28) पुत्र छोंदाड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बिहारी ठेकेदार सरवर सरवर पुत्र जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के मदद से उसे जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें -  UKSSSC Paper Leak मामले में 21वीं गिरफ्तारी, आरोपित के नाम पर है करोड़ों रुपयों की संपत्ति
Back to top button