UTTARAKHAND

नंदप्रयाग में बादल फटने का यह वीडियो खड़े कर देगा आपके रोंगटे

नंदप्रयाग, बद्रीनाथ।

बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग से बादल फटने की खबर सामने आ रही है. जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन समेत आपदा टीम मौके पर पहुंच गई है।

आपको बता दें कि घटना गुरुवार शाम की है जहां चमोली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नंदप्रयाग के पास बादल फट गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल बादल फटने से अभी कोई जनहानि की सूचना नहीं है। बता दे कि मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 50-80 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है

यह भी पढ़ें -  देश में भाजपा ने लहराया परचम, यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में खिल रहा कमल
Back to top button