POLITICSUTTARAKHAND

हरिद्वार में दल बदलने का सिलसिला हुआ शुरू, सैकड़ों कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा.

उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले नगर निकाय चुनावों में भले ही वक्त हो, लेकिन भाजपा अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है. इस कड़ी में कांग्रेस में सेंधमारी शुरू की गई है. आपको बता दें की  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई. इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा. सीएम धामी ने कहा आप सभी के भाजपा में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दावा किया कि पार्टी में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के 178 कांग्रेस नेताओं के आवेदन आए हैं. इन पर विचार कर जल्द ही सभी नगर निगम क्षेत्रों में इनकी ज्वाइनिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. राज्य में नगर निकायों के चुनाव अगले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित हैं. वर्ष 2018 में हुए पिछले चुनाव में भाजपा ने इनमें जबर्दस्त प्रदर्शन किया था और अब उसके सामने इसे दोहराने की चुनौती है. यही कारण है कि हरिद्वार के पंचायत चुनाव में परचम लहराने के बाद भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भू-कानून,, लंबे जनआंदोलन के बाद सफलता की पहली किरण…
Back to top button