UTTARAKHAND

उत्तराखंड में यहां आकाशीय बिजली गिरने से देवर–भाभी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई. दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे.

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई. दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है. 

दोनों देवर और भाभी थे. गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे.  हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर  में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इस क्षेत्र में बनने जा रही है डबल लेन सड़क, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
Back to top button