UTTARAKHAND
Trending

चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलते ही स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग में 1500 पदों पर होगी भर्ती

स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग में खाली पदों पर डॉक्टरों व एएनएम की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलने का इंतजार है.

14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है. लेकिन आचार संहिता चुनाव नतीजे आने तक लागू रहेगी. दूसरी तरफ स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग में खाली पदों पर डॉक्टरों व एएनएम की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलने का इंतजार है. आपको बता दें की आयोग की अनुमति के बाद ही बोर्ड करीब 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है.

बता दें की बोर्ड को राजकीय मेडिकल कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 393, आयुर्वेद विभाग में चिकित्साधिकारी के 256, स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 824, ईएसआई अस्पतालों में चिकित्साधिकारी के 33 पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव मिला है. लेकिन आचार संहिता लागू होने से बोर्ड ने पदों पर भर्ती प्रक्रिया को टाल दिया था. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीएस रावत का कहना है कि चुनाव आयोग की अनुमति मिलते ही जल्द ही 1500 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि मतदान समाप्त होने के बाद आयोग भर्ती शुरू करने की अनुमति दे सकता है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इस शहर में सुरक्षित नहीं बेटियां, आपको चौंका देगा ढाई साल का ये आंकड़ा
Back to top button