UTTARAKHAND

उत्तराखंड में हैवानियत की सारी हदें पार, यहां गला काटकर सड़क किनारे फेंका नवजात का शव.. जांच में जुटी पुलिस

देहरादून-मसूरी मार्ग पर जेपी बैंड के पास नवजात शिशु का सिर कटा शव मिला. ये देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया.

उत्तराखंड के मसूरी में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. देहरादून-मसूरी मार्ग पर जेपी बैंड के पास नवजात शिशु का सिर कटा शव मिला. ये देख वहां मौजूद लोगों का कलेजा कांप गया. राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में ले लिया. मसूरी के कोतवाल दिगपाल सिंह ने बताया कि दोपहर में राहगीरों द्वारा सूचना मिली कि जेपी बैंड के पास झाड़ियों में एक नवजात का शव पड़ा है. शव दो-तीन दिन के बच्चे का है. लेकिन  काफी खोजबीन के बाद भी उसका सिर नहीं मिला.

कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जघन्य अपराध प्रतीत हो रहा है. इसकी जांच की जा रही है. इसके बाद ही पता चल पाएगा कि यह सब कैसे और क्यों हुआ, किसने किया? नवजात लड़का था.  शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि अस्पताल में डिलीवरी के बाद उसे झाड़ियों में फेंका गया है. शव को डीएनए जांच के लिए संरक्षित रखा गया है.वहीं जांच के लिए अस्पतालों का रिकार्ड चेक किया जा रहा है. पिछले तीन-चार दिन में आसपास के अस्‍पतालों में जितनी भी डिलीवरी हुई हैं, उनकी जांच की जा रही है. एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि हाल के दिनों में जिन-जिन अस्पतालों में प्रसव हुए हैं, उनकी जांच की जा रही है. इसके साथ ही आशाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें -  Indian Oil Corporation Limited as the State Level Coordinator for SAKSHAM 2024-25 in Uttarakhand, organized the Valedictory Function at Indian Institute of Petroleum Dehradun
Back to top button