UTTARAKHAND

आपदा से निपटने के लिए NCC, NSS और भारत स्काउट गाइड को किया जा रहा तैयार- सचिव

देहरादून।

चारधाम यात्रा को लेकर शासन प्रशासन की तैयारी- सचिव

उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। वहीं शासन प्रशासन की तरफ से सभी विभागों के साथ निरंतर बैठकों के दौर चल रहे है। सरकार और शासन की तरफ से सभी विभागों को निर्देशित दिए गए हैं कि यात्रा में कोई भी परेशानी ना  हो आने वाले यात्रियों को अच्छे से सभी धामों के दर्शन करवाना है। ये सभी अधिकारी सुनिचित करें और जो कमियां है वो पूरी होनी चाहिए। आपदा विभाग ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड पहाड़ी प्रदेश है और मानसून के समय यहां पर आपदाएं आती रहती हैं। पिछले वर्ष की आपदाओं से सबक लेते हुए आपदा विभाग ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपदा से निपटने के लिए एक तरफ आपदा विभाग आम लोगों को ट्रेनिंग दे रहा है। वहीं अब आपदा विभाग एनसीसी, NSS और भारत स्काउट गाइड को भी आपदा से निपटने की ट्रेनिंग देगी। चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर के आपदा सचिव विनोद सुमन ने कहा कि उनकी तैयारी लगातार चल रही है। ताकि चारधाम यात्रा के समय आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

विनोद कुमार सुमन, आपदा सचिव, उत्तराखंड 
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क दर्दनाक हादसा.. डिवाइडर से टकराई कार, हरियाणा के 3 यात्रियों की मौत
Back to top button