UTTARAKHAND

देहरादून: अब इस नाम से जाना जाएगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट, जानिए क्या है सरकार की तैयारी

जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम अब भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा. हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी.

जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम अब भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा. हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी. शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई अड्डा सलाहकार समिति और एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विभागों की बैठक हुई. बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया, जिस पर सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन व संबधित विभागों ने सहमति दे दी.

हवाई अड्डा सलाहकार समिति अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अटल ने उत्तराखंडियों का सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया था और 2018 में उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसा ही चाहा था. इसलिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर किए जाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. जल्द ही इस संबध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. जिसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2022: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, जानें घोषणा पत्र की खास बातें
Back to top button