UTTARAKHAND

यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दून पुलिस को फिर दिया चकमा, दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर हुआ फरार

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया एक बार फिर देहरादून पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया.

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया एक बार फिर देहरादून पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया. इधर दून पुलिस दूसरी बार B वारंट के तहत दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही और उधर बॉबी पहले ही दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया. आपको बता दें की देहरादून कोर्ट से दूसरी बार B वारंट निकलने के बावजूद 25 हजार का इनामी वांटेड बॉबी 6 अक्टूबर को भी देहरादून कोर्ट में पेश नहीं हुआ.

ऐसे में अब देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई है. जबकि धारा 82 के तहत पुलिस पहले ही बॉबी कटारिया के गुरुग्राम आवास में कुर्की नोटिस चस्पा कर चुकी है. देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक अब बॉबी कटारिया के खिलाफ धारा 82 और 83 कार्रवाई के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अन्य कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, पार्टी ने जनता से किये ये बड़े वादे
Back to top button