UTTARAKHAND

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मशीनों से खनन पर लगाई रोक, सभी जिलाधिकारियों के लिए आदेश जारी

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड की नदियों में मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं.

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड की नदियों में मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं. वहीं, कोर्ट ने सचिव खनन से पूछा है कि वन विकास निगम की वेबसाइट पर प्रति कुंतल रॉयल्टी 31 रुपये और प्राइवेट खनन वालों की वेबसाइट पर 12 रुपये प्रति कुंतल कैसे है? कोर्ट ने वन विकास निगम को 12 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सभी जिलों के डीएम को नदी तल पर खनन के लिए लगी मशीनों को सीज करने के भी आदेश दिए. मामले की अगली सुनवाई 12 जनवरी को होगी.

यह भी पढ़ें -  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत भगवा होगा देहरादून का पलटन बाजार, देखिए तस्वीरें
Back to top button