UTTARAKHAND

देहरादून में नायब सूबेदार की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, चुन्नी से लटका हुआ मिला शव

देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंर्तगत नायब सूबेदार की पत्नी ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली.

देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंर्तगत नायब सूबेदार की पत्नी ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक नायब सूबेदार एम जगदीश्वर राय 906 फील्ड रेजीमेन्ट द्वारा थाना क्लेमनटाउन आकर सूचना दी कि गुरूमीत कौर पत्नी सतिन्दर सिंह सन्धू निवासी क्लेमनटाउन द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु की. पूछताछ में पता चला कि मृतका अपने पति सतिन्दर सिंह सन्धू के साथ आर्मी ऐरिया क्लेमनटाउन में सरकारी आवास में रहती थी. जो मूल रूप से गुरूदासपुर पंजाब की रहने वाली थी.

मृतका के पति ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपनी ड्यूटी चला गया था. दोपहर में जब ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द मिला. कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नही खोलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। महिला का शव कमरे की छत पर लगे हुक की चैन मे चुन्नी से लटका हुआ था. जिसे नीचे उतारकर वह आनन-फानन में अस्पताल ले गए. अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई
Back to top button