UTTARAKHAND

उत्तराखंड: झाड़ियों में मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा मे एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको झकझोर दिया. यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

अल्मोड़ा  मे एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको झकझोर दिया. यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. अब शव को डीएनए के लिए भेजा जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई. लोक लाज के भय से शव फेंके होने की आशंका जताई जा रही है. जाखनेदवी स्थित त्रिपुरासुंदरी वार्ड निवासी महिला बुधवार को अपनी गाय लेने घर के पास खेत में गई थी. इस दौरान महिला को खेत में एक थैले में कपड़े लिपटे दिखाई दिए. नजदीक जाकर देखा तो उसमें सड़ी-गली हालत में नवजात का शव था. महिला ने सभासद अमित साह मोनू को मामले की जानकारी दी. सभासद समेत आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने 840 सरकारी स्कूलों में वर्चुअल और स्मार्ट क्लास के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया

सभासद की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शव बुरी तरह से सड़ गया था, उसके करीब दो सप्ताह पुराने होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शव को मोर्चरी ले गई, जहां पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम किया गया. नवजात को दो सप्ताह पहले झाड़ियों में फेंकने की आशंका है. भू स्वामी के अनुसार सितंबर पहले सप्ताह में आस-पास के लोगों को नवजात के रोने की आवाज आई थी, लेकिन इसे सामान्य समझते हुए किसी ने ध्यान नहीं दिया. इन दिनों बरसात में घटनास्थल पूरी तरह से झाड़ियों से पटा हुआ था. बीते मंगलवार की शाम भू स्वामी ने उस स्थान से  झाड़ियां कटवाई तो उसके बाद शव मिला.

Back to top button