UTTARAKHAND

राजधानी में कूड़ा गंदगी करने वालो के विरुद्ध नगर निगम करेगा सख्ती से करवाई- महापौर

देहरादून।

जगह-जगह कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्यवाही- महापौर

नगर निगम की सरकार गठित हो चुकी है और नए बोर्ड ने भी काम संभाल लिया है। लेकिन, कई मुद्दे निगम की सरकार के लिए चुनौती बनकर सामने खड़े हैं। जिसमें से स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को बेहतर स्थान दिलाना। दअरसल पिछली निगम सरकार में शहर में डस्टबिन फ्री अभियान चलाया गया था जिससे शहर तो डस्टबिन फ्री हो गया लेकिन उसके बाद लोग खाली प्लॉट और आस पास कूड़ा फेंकने लगे। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। इसी को लेकर अब देहरादून नगर निगम ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने जा रहा है। देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि कई खाली प्लॉट में लोग कूड़ा कचरा फेंकते हैं ऐसे लोगों पर कार्यवाही भी की जाएगी और अर्थदंड भी ऐसे लोगों से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से सभी ऐसी जगहों को कवर किया जाएगा और निगरानी रखी जाएगी।

सौरभ थपलियाल, मेयर, नगर निगम, देहरादून
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लगाई आदमखोर को मारने पर रोक, कहा- घर का बच्चा बिगड़ जाए तो उसे मार नहीं देते
Back to top button