UTTARAKHAND

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली. धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए. 

उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली. धरती में कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर आ गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही. भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी. भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानि की खबर सामने नहीं आई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई कम होने के चलते सिर्फ हल्के झटके महसूस किए गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके रात 10 बजकर 02 मिनट पर महसूस किए गए थे. हालांकि इसकी वजह से भी किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में अब सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकेंगे श्रद्धालु, स्थापित होगा 250 एमबीपीएस का इंटरनेट स्टेशन
Back to top button