UTTARAKHAND

उत्तराखंड में 5000 से ज्यादा गांव टीवी मुक्त, 2025 तक प्रदेश को टीवी मुक्त करने का लक्ष्य

देहरादून।

दुनियाभर में हर साल 24 मार्च को वर्ल्‍ड ट्यूबरक्लोसिस डे मनाया जाता है। जिसके पीछे  का मुख्य उद्देश्य है टीबी रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और क्षय रोग  के नियंत्रण की दिशा में की गई उपलब्धियों को याद दिलाना । आज इसी मौके पर देहरादून के आईआरटीडी सभागार में कार्यक्रम  का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान प्रदेश को टीवी मुक्त बनाने में योगदान दे रहे लोगों को सम्मानित भी किया गया। टीवी दिवस मौके मंत्री धन सिंह रावत ने  कहा कि 2025 तक पूरे देश को टीवी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है । जिसको देखते हुए उत्तराखंड में राज्यपाल मुख्यमंत्री ओर जितने भी प्रतिनिधि  सामाजिक संगठन हैं उन्होंने एक एक टीवी के मरीज गोद लिए हैं जिसके लिए मै धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

धन सिंह रावत , स्वास्थ्य मंत्री , उत्तराखंड सरकार

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में 5000 से ज्यादा राज्य के गांव को टीवी मुक्त किया जा  चुका है । उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश में  स्कैनिंग कर रहे है और जिसमें लक्षण पाए जा रहे हैं उनको दवाइयां फ्री दी जा रही है साथ ही  1000 रुपए पौष्टिक आहार के रूप में दिया जा रहा है । पूरे प्रदेश में एक अभियान चल रहा है   जिसमें किसी भी गांव में किसी को टीवी जोता है तो उसका इलाज फ्री कराया जाएगा और 2025 तक टीवी मुक्त करने का जो लक्ष्य है पूरा करेंगे  ।

यह भी पढ़ें -  22 अक्तूबर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, ला नीना के असर से सर्दी जल्द देगी दस्तक
Back to top button