UTTARAKHAND

ब्रेकिंग: उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

युमनाघाटी से लेकर बड़कोट और पुरोला से यमुनोत्री तक भूकंप से झटके महसूस किये गए

उत्तरकाशी जिले की युमनाघाटी से लेकर बड़कोट और पुरोला से यमुनोत्री तक भूकंप से झटके महसूस किये गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है. वहीं, अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. उत्तरकाशी जिल में शनिवार को शाम 4.52 बजे यह भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था.

यह भी पढ़ें -  वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण से दीप्ति रावत भारद्वाज की मुलाकात, SHG महिलाओं के सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा
Back to top button