उत्तराखंड

उत्तराखंड: कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने किया हरीश रावत की हार का बड़ा खुलासा

हरीश रावत के साथ घूमने वाले 2 लोग जो कि 9 नंबरी और 10 नंबरी हैं उन्होंने हरीश रावत को हराने का काम किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 17527 वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने हराया है. हरीश रावत की हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने बड़ा खुलासा किया है. गोपाल रावत ने कहा हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से हारने वाले नहीं थे, लेकिन उनके साथ घूमने वाले 2 लोग जो कि 9 नंबरी और 10 नंबरी हैं उन्होंने हरीश रावत को हराने का काम किया है.

गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के साथ चुनाव में घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन में कार्यकर्ताओं से मिलाने के बजाय हरीश रावत को गोल घेरे में उलझाए रखा. यही नहीं हरीश रावत को कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलने दिया और तो और यह 9 नंबरी और 10 नंबरी नेता अपने बूथ से हरीश रावत को वोट तक नहीं दिला पाए. गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के इर्द-गिर्द घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन पर बिल्कुल भी काम नहीं किया नहीं तो हरीश रावत नहीं हारते.
(वीडियो साभार न्यूज़ हाइट)

यह भी पढ़ें -  त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, अपने मैनेजर के विवाह समारोह में हुए शामिल..देखिये तस्वीरों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button