UTTARAKHAND

उत्तराखंड: 14 वर्षीय मान्या को बधाई, कौन बनेगा करोड़पति में जीते 25 लाख रूपये

‘केबीसी जूनियर्स’ में 14 साल की मान्या चमोली ने पच्चीस लाख की धनराशि जीत कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है.

हुनर अपने रास्ते खुद ही तलाश देता है. रास्ते सफलता की ओर चलते हैं और सफलता हमेशा हुनरमंद के कदम चूमती है. ऐसी ही एक हुनरमंद बेटी उत्तराखंड में भी है. सिर्फ 14 साल की उम्र में इस बेटी के कारनामे से हर कोई दंग है. आपको बता दें की पिछले दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित ‘केबीसी जूनियर्स’ में 14 साल की मान्या चमोली ने पच्चीस लाख की धनराशि जीत कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है.

जानकारी के मुताबिक पंजाब में कार्यरत मान्या के पिता डॉ विनय चमोली मूल रूप से टिहरी ज़िले के निवासी हैं. पच्चीस लाख का पुरस्कार जीतने के साथ साथ मान्य ने अपनी चुलबुली बातों से सभी का मन मोह लिया. मान्या की इस उपलब्धि पर उनके स्कूल में भी खुशी का माहौल है. हर कोई मान्या की तारीफ कर रहा है. कुल मिलाकर कहें तो मान्या ने पूरे परिवार को कभी ना भूलने वाला खुशी का पल दिया है. अपने दम पर इस बेटी ने वो कर दिखाया है, जो हर किसी के लिए अभी भी एक सपना है.

यह भी पढ़ें -  एक नजर बजट पर, कैसा रहा इस बार का केंद्रीय वित्त बजट
Back to top button