UTTARAKHAND

उत्तराखंड: छोटे से गांव की बेटी गीतिका ने पाया बड़ा मुकाम, भारतीय वायुसेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सीणी गांव की गीतिका चुफाल की मेहनत रंग लाई है. गीतिका का सिलेक्शन एयर फोर्स फ्लाइंग ऑफिसर में हुआ है.

उत्तराखंड के बेटे की नहीं बेटियां भी देश सेवा में अपना अहम योगदान दे रही हैं. अपनी प्रतिभा और मेहनत से कामयाबी का आसमान छू रही हैं. सफलता के शिखर छूने वाली इन बेटियों में गीतिका चुफाल भी शामिल हो गई हैं. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सीणी गांव की गीतिका चुफाल की मेहनत रंग लाई है. गीतिका का सिलेक्शन एयर फोर्स फ्लाइंग ऑफिसर में हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाली गीतिका चुफाल मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र के सीणी गांव की रहने वाली है।. एक सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली गीतिका का परिवार वर्तमान में राज्य के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र में रहता है. उनके पिता बलबीर सिंह चुफाल एक पूर्व सैनिक हैं. जबकि उनकी मां पुष्पा चुफाल एक कुशल गृहिणी हैं. बेटी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Assembly Session: कांग्रेस MLA ने विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की दी धमकी, लगाए गंभीर आरोप
Back to top button