UTTARAKHAND

उत्तराखंड: गाय को रोटी खिलाते समय खाई में गिरा व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय मौत

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला. पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

मसूरी झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर,पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला. पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून जा रहे थे, और रास्ते मे गाय को रोटी देने उतरे थे. तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में गिर गए.

सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बालूगंज से आगे जड़ी पानी की ओर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है. इस सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उप निरीक्षक मय हमराही कर्मचारी और आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उप जिलाधिकारी मसूरी भी प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति जितेंद्र रोहिल्ला ( 58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी रोड से करीब सौ मी. गहरी खाई में गिर हुआ था. स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से उक्त व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें -  Happy B'day CM Dhami: RSS वर्कर से दोबारा मुख्यमंत्री तक का सफर, जानिए पुष्कर धामी ने कैसे चढ़ा सियासत का पहाड़?
Back to top button