CRIMEUTTARAKHAND

हरिद्वार गोलीकांड के आरोपी सुनील कपूर ने देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान खुद को मारी गोली

हरिद्वार गोलीकांड के आरोपी सुनील कपूर ने देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान खुद को मारी गोली

देहरादून।

हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर शनिवार को हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारकर  बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर फरार हो गया था। रविवार को देहरादून में पुलिस घेराबंदी के दौरान उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिली थी कि आरोपी देहरादून के लक्ष्मण चौक स्थित एक वकील के घर में है। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन अचानक सुनील ने अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस तुरंत अंदर पहुंची और उसे लहूलुहान हालत में पाया।

आनन-फानन में उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  CM पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सदस्य के रूप में ली पद और गोपनीयता की शपथ

हरिद्वार की घटना

शनिवार को हरियाणा पुलिस की टीम बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी। तभी सुनील ने रोडवेज बस अड्डे पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें क्राइम ब्रांच के दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दारोगा को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है।

मुकदमा दर्ज

घटना के बाद हरियाणा एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर पड़ताल की। वहीं, टीम के सदस्य पीएसआई मनीष कुमार की ओर से सुनील कपूर पर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

Back to top button